फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बंगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर घायल हो गए। भूपेंद्र सिंह (26) निवासी ग्राम एवनी बंगरा शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था, उसके साथ नरेश निवासी ग्राम एवनी भी था। जब वह रात्रि लगभग 10 बजे बंगरा से बाइक से आ रहा था, तभी पलरा से भी एक युवक मऊरानीपुर आने के लिए बैठ गया। जब बाइक बंगरा से लगभग दो किलोमीटर आगे निकली, किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। उक्त घायलों को सीएचसी बंगरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकोें ने भूपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना उल्दन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें