फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो बाइकों की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कटेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम लारौन निवासी परशुराम बाइक से सुबह पांच बजे सब्जी लेकर मऊरानीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान विपरीत दिशा में से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से गायब हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें