फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक देरी पर यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगा एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोहरे के दौरान रेल संचालन दुरुस्त रखना रेल प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोहरे के दौरान एक घंटे से अधिक विलंब से प्रस्थान करने वाली गाड़ियों के बारे में यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस से सूचनाएं भेजी जाएंगी। ट्रेन में सवार होने से पहले लोको पायलट व गार्ड को अनिवार्य रूप से मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी।
विज्ञापन

हर साल सर्दियां शुरू होते ही कोहरे से रेल संचालन अस्त - व्यस्त हो जाता है। कोहरे के चलते कई सवारी गाड़ियों का संचालन निलंबित हो जाता है। कम दृष्यता के चलते गाड़ियों की रफ्तार भी घट जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक घंटे से अधिक विलंबित ट्रेनों की जानकारी एसएमएस के जरिए यात्रियों को दी जाएगी। लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस दी गई है। इनकी मदद से वह आगे के सिग्नल आसानी से पहचान कर सकेेंगे। इसके साथ ही मैनुअल सिग्नल लोकेशन पुस्तिका भी दी गई है। इसके साथ ही रेल पथ पर गश्त करने वाले कर्मचारियों को भी जीपीएस आधारित हैंड हैल्ड मशीन दी गई है। इसकी मदद से गड़बड़ी को आसानी से पकड़ने के साथ ही इसकी सूचना भी आगे समय पर भेजा जा सकेगा। खराब मौसम के लिए इंजन की गति सीमा भी तय कर दी गई है। चालक दल अथवा गार्ड को मेडिकल परीक्षा पास किए बिना ट्रेनों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक कोहरे के दौरान गाड़ी चलाने के लिए लोको पायलट समेत गार्ड को भी विशेष तौर से प्रशिक्षित किया गया है। इसमें तकनीकी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें