रक्सा थाना पुलिस ने 15 जून को एक कंटेनर पकड़ा था, जिसमें ठूंस-ठूंसकर 47 गोवंश भरे हुए थे। पड़ताल में सामने आया था कि कंटेनर में गोवंश को मथुरा के फरह कस्बे के व्यापारी मंडी निवासी फारुख ने धौलपुर से लोड कराया था। इसके बाद सीपरी क्षेत्र में भी गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया था।
झांसी के रक्सा थाना इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़ा गया गोवंश तस्कर दो माह से पुलिस को गच्चा देता आ रहा था। उसके तार गोमांस को बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रक्सा थाना पुलिस ने 15 जून को एक कंटेनर पकड़ा था, जिसमें ठूंस-ठूंसकर 47 गोवंश भरे हुए थे। पड़ताल में सामने आया था कि कंटेनर में गोवंश को मथुरा के फरह कस्बे के व्यापारी मंडी निवासी फारुख ने धौलपुर से लोड कराया था। इसके बाद सीपरी क्षेत्र में भी गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया था।
यह ट्रक फारुख के नाम से पंजीकृत पाया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। मंगलवार को वह अपने वकील से मिलने झांसी आया हुआ था। रात में वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग रहा था। इसी बीच सूचना पर सीपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला व रक्सा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर की टीमों ने बाइक सवारों को घेर लिया।
विज्ञापन
इस पर फारुख ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में चलाई गई पुलिस की गोली फारुख के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी फरार हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। बताया गया है कि पकड़े गए गोवंश तस्कर के तार मांस की तस्करी कर बंगलादेश भेजने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। वह गोवंश को अलग-अलग जगह से इकट्ठा कर कोलकाता व मप्र के शिवनी जिले में ले जाते था। यहां से गोकशी के बाद मांस को तस्करी कर बंगलादेश भेजा जाता था।