फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोहरे की वजह से हुईं दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। घने कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं का क्रम लगातार बना हुआ है। मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
चिरगांव थाना इलाके के ग्राम मुराटा निवासी कुशल (30) ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दरम्यान ग्राम धमना के पास बेतवा पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, जबकि कुशल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी निशा बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ढिकौली निवासी महक राजपूत (22) रेलवे के आउटसोर्स कर्मचारी हैं। मंगलवार की सुबह वह शिवपुरी हाईवे से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दरम्यान भूसे से भरे एक लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उधर, सुबह शिवपुरी की ओर जा रही प्याज से भरी एक लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे उसमें भरी प्याज सड़क पर फैल गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी को खड़ा कर आगे बढ़ाया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें