फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 45 नये मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। कोविड लैब द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 1415 नमूनों की जांच में 45 पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक 2264 लोगों में इसका संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 1391 लोगों इस महामारी की जकड़न से आजाद होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। जिले में 806 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें 127 मरीजों को छोड़ बाकी सभी लक्षण रहित मरीज हैं। मरीजों के स्वस्थ होने पर जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 61.44 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, चंद्र विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय एक महिला की मौत भी हुई है। बुखार, कफ व सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक महिला पहले से हाइपरटेंशन व डायबिजिट से भी ग्रसित थी। जिले में अब तक 67 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें