फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 127 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 127 नए मरीज सामने आए और एक की मौत भी हुई है। इसके साथ ही, जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1471 पर पहुंच गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 53 पर जा पहुंचा है। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी पर है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को 781 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इनमें 262 नमूने आरटी पीसीआर, 21 ट्रूनेट तथा 498 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 127 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से ज्यादातर मरीज कंटेनमेंट इलाकों से हैं, यानी कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के मरीज पहले से मिल चुके हैं, वहीं से ये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जेल में भी पांच बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मऊरानीपुर निवासी 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मरने वाले व्यक्ति को 14 जुलाई को बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रिकॉर्ड 97 मरीज हुए डिस्चार्ज झांसी। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ - साथ स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को रिकॉर्ड 97 मरीजों की छुट्टी की गई। जबकि, अब तक 533 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 885 बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें