रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के आई महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच में सवार बांदा निवासी सराफा व्यापारी विनय कुमार सोनी प्लेटफॉर्म पर उतरा। शक होने पर आरपीएफ की डिडेक्टिव विंग टीम ने उसको पकड़ा। तलाशी लेने पर व्यापारी के पास मौजूद दो बैगों में एक करोड़ पांच लाख चौसठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए। व्यापारी बांदा से ग्वालियर के लिए सफर कर रहा था। व्यापारी रुपयों से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। आरपीएफ ने बरामद नकदी को आयकर अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है।