झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को झांसी और बांदा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को ही महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। झांसी के तालपुरा में तेजी से कोरोना वायरस के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के माता-पिता के बाद अब उसका 12 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह अब तक पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन था और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेज गया था। जांच में वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई है। इनमें 22 एक्टिव केस हैं। वहीं, बांदा के आवास विकास कॉलोनी निवासी 31