फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसी मांगने पर चौकी प्रभारी नपा, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एक मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए नैनागढ़ चौकी प्रभारी ने एसी की डिमांड कर दी। चौकी प्रभारी की यह डिमांड एसएसपी राजेश एस तक जा पहुंची। इसकी जांच कराने पर शिकायत सही मिली। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। नैनागढ़ चौकी इंचार्ज के खिलाफ कुछ पार्षदों ने एसएसपी से शिकायत की थी। पार्षदों ने कहा कि एक मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए चौकी इंचार्ज एसी की डिमांड कर रहे हैं। इसके सुबूत भी एसएसपी को पार्षदों ने दिए। जांच अधिकारी ने भी पार्षदों की शिकायत सही पाई। उनकी संस्तुति पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने लाइन हाजिर चौकी प्रभारी की जगह किला गेट चौकी प्रभारी गिरजेश कुमार को भेजा है। इसी तरह राजेश कुमार को प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल, प्रभात कुमार सिंह को आईसीसीसी, मुकेश कुमार सिंह को साइबर थाना से डीसीआरबी, रविंद्र नाथ यादव को प्रभारी साइबर थाना, कुलदीप पंवार को बबीना से चौकी प्रभारी किला गेट बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें