थाना बबीना क्षेत्र में रहने वाले एक वृद्ध ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना बबीना के बैजपुर खाड़ी गांव निवासी खोबीलाल (60) मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह उन्होंने घर के अंदर फांसी लगा ली। पुत्र कल्लू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फांसी लगाने के मामले में पुुलिस जांच कर रही है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ नहीं बता सके।