फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुबह की सैर करने निकले बुजुर्ग की ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। कोतवाली के झारखड़िया मोहल्ले में सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। अत्यधिक चोट आ जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
झारखड़िया निवासी श्याम शरण टोरिया (62) परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को तड़के वह घर से निकले थे। बीकेडी चौराहे के पास ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। दो दिनों से परिजन उनको तलाश रहे थे। शुक्रवार सुबह जब परिजन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


एक हफ्ते में महानगर में ट्रैक्टर से कुचलकर दूसरी मौत : सिर्फ कृषि कार्य में इस्तेमाल होने की इजाजत के बावजूद महानगर की सड़कों पर बेरोकटोक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रही हैं। एक सप्ताह के अंदर ट्रैक्टर से कुचलकर यह दूसरी मौत की घटना है। ट्रैफिक पुलिस भी इस संबंध में खामोश है। यातायात नियम के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल सिर्फ कृषि कार्य के लिए किया जा सकता है। तय समय में ही उनको शहरी सीमा में आने की इजाजत है, लेकिन सुबह से रात तक सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें