झांसी के केके पुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश श्रीवास्तव (62) ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना सीपरी बाजार के केके पुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश परिवार के साथ रहते थे। नीचे के फ्लोर में उनके भाई रहते हैं, जबकि वह ऊपर के फ्लोर पर अकेले रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अखिलेश कई बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी उनको आराम नहीं हो रहा था। इससे वह काफी परेशान थे।
बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठे तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटके मिले। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक परिजनों ने उनके बीमारी से परेशान रहने की बात बताई है।