फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Suicide: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 18 Nov 2022 09:27 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के केके पुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश श्रीवास्तव (62) ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के केके पुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश श्रीवास्तव (62) ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के केके पुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश परिवार के साथ रहते थे। नीचे के फ्लोर में उनके भाई रहते हैं, जबकि वह ऊपर के फ्लोर पर अकेले रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अखिलेश कई बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी उनको आराम नहीं हो रहा था। इससे वह काफी परेशान थे।

बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठे तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटके मिले। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक परिजनों ने उनके बीमारी से परेशान रहने की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें