- मेडिकल कॉलेज लाने पर तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टहरौली के सिलौरी गांव में लू की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिलौरी निवासी रामकिशोर पाल (67) पुत्र भवानी पालपशुपालन करता था। उनके भाई लालू ने बताया रामकिशोर रविवार दोपहर भेड़ चराने खेत की तरफ गए थे। तेज धूप में वह भेड़ चरा रहे थे। इस दौरान लू की चपेट में आने से खेत में गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको टहरौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां रामकिशोर का शरीर बहुत गर्म था। डॉक्टरों ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रामकिशोर के बड़े बेटे करण की मार्ग दुर्घटना में तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।