फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, तीन दिन पहले हरिद्वार गये थे ज्वाला साहू

Sun, 23 Apr 2023 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करके उसके परिजनों को सूचना दी। शनिवार की शाम को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर शुक्रवार की देर रात को एक वृद्ध की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास मिले आधारकार्ड से पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर के थाना बिजरी के तसली कोठी निवासी ज्वाला साहू (83) पुत्र मनोहर साहू तीन दिन पहले हरिद्वार गया था। शुक्रवार की रात में वह हरिद्वार से लौटकर आए और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए। रात करीब तीन बजे ट्रेन चलने के दौरान उसने ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चलती ट्रेन से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करके उसके परिजनों को सूचना दी। शनिवार की शाम को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें