फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्वास्थ्य से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले पत्नी की भी हुई थी बीमारी की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पत्नी की भी कुछ माह पहले बीमारी के कारण ही मौत हो गई थी। पिछले एक साल से दोनों का उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ककरवई में बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ककरवई निवासी 60 वर्षीय जमना दास अहिरवार पुत्र घनईं एक साल से बीमारी से परेशान थे। उनकी पत्नी की भी कुछ माह पहले बीमारी के कारण ही मौत हो गई थी। पिछले एक साल से दोनों का उपचार चल रहा था। 

 

दोनों की बीमारी के चलते घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई थी। इन्हीं परिस्थितियों के कारण शुक्रवार दोपहर बाद जमना दास ने धमनौड़ मौजा में स्थित अपने खेत की मेड़ पर लगे बेरी के पेड़ में रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चरवाहों द्वारा मिली जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र बिहारी लाल की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें