फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अफसरों ने परखी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। सोमवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने खंड विकास अधिकारी कुलश्रेष्ठ गौरव के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय धमनानायक का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में स्टाफ मौजूद मिला। साथ ही बच्चे कक्षाओं में पढ़ते पाए गए।विद्यालय में स्थापित स्मार्ट बोर्ड क्रियाशील पाया गया। साथ ही सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच व व्हाइट बोर्ड की समुचित व्यवस्था मिली। विद्यालय में कुल 122 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 100 विद्यार्थी उपस्थित मिले। एसडीएम व बीडीओ ने स्वयं मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता व स्वाद का परीक्षण किया। भोजन की अच्छी स्थिति देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में शौचालय तथा खेल का मैदान पूरी तरह साफ-सुथरा व स्वच्छ पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें