लोहागढ़। लोहागढ़ पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति का निर्धारित समय न होने व लगातार हो रही बिजली कटौती की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। इस विभाग के अधिकारियों ने लोहागढ़ पावर हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान गांव के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया और नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद