रानीपुर। क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पंचायत की टीम लाभार्थियों के घर-घर जाकर बारीकी से सर्वे कर रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नगर पंचायत निवासियों द्वारा लगभग अठारह सौ आवेदकों ने योजना का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन किए थे। आवेदनों की जांच तहसीलदार ललित कुमार पांडे, अधिशासी अधिकारी निर्दोष सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार मुद्गिल के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13, 8, 9, 10, 7, 6 आदि वार्डों में आवेदकों के घर-घर जाकर सर्वे किया गया। तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा, जो भी आवेदक पात्रता की श्रेणी में आएगा। उसे योजना का लाभ मिलेगा। कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।