संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ आम जनमानस की सुरक्षा प्राथमिकता है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों एवं अभिभावकों की है।
बैठक में अधिकारियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। हाईवे के आसपास अतिक्रमण एवं अवैध कट की समीक्षा करते हुए कहा कि टोल एजेंसी संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराए, ताकि टीम गठित कर कार्रवाई की जा सके। चौराहों पर बनी ट्रैफिक लाइन के बाहर अवैध और बेतरतीब ढंग से पार्क ऑटो का ऑनलाइन चालान काटे जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी, एआरटीओ हेमचंद गौतम, सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह, डीआईओएस रति वर्मा, बीएसए विपुल शिव सहाय आदि मौजूद रहे।