फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसातखाना इलाके में अफसरों ने किया गश्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिसातखाना मोहल्ले में हॉटस्पॉट  बनाने के बाद अन्य मोहल्लों में सख्ती बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस  अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया। इस दौरान अनावश्यक घूमने  वाले लोगों को खदेड़कर चेतावनी दी गई। साथ ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते भी बंद किए गए। कोतवाली के बिसातखाना मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की कोरोना संक्रमण से  मौत के बाद पूरे शहर क्षेत्र में दहशत है। मौत की खबर मिलते ही जिला  प्रशासन ने बिसातखाना को हॉटस्पॉट में तब्दील कर राई का ताजिया तिराहा पर  बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता कर दिया गया था। आसपास के कई मोहल्लों मेें सख्ती  बढ़ा दी गई थी। रविवार को एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम  सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मुकरयाना, खटकयाना, अलीगोल खिड़की, सराय  मोहल्ले में पैदल गश्त कर लोगों से घर में ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें