फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वाला मुस्लिम नहीं हो सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड विकास निगम के निदेशक गुलाम मुहम्मद बृहस्पतिवार को वक्फ की जमीनों का जायजा लेने झांसी आए। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने वक्फ की संपत्तियों का ब्योरा तलब कर आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वाला मुस्लिम नहीं हो सकता। वक्फ भूमि पर कब्जा करने वाला मुसलमान इस्लाम से खारिज हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में छह सौ से अधिक संपत्तियां वक्फ के नाम पर दर्ज हैं। लेकिन अस्सी फीसदी संपत्तियों की निगरानी कमेटी ही नहीं है। जिसके चलते लोग जमीनों पर कब्जा करने के मंसूबे को अंजाम देते हैं। जिले की समस्त संपत्तियों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी के गठन से पहले सदस्यों का सत्यापन भी कराया जाएगा। शिक्षण संस्थान, अस्पताल के साथ ही व्यावसायिक निर्माण कराकर वक्फ बोर्ड की आय को बढ़ाया जाएगा। उन्होेंने बताया कि सरकार से वार्ता कर वक्फ एक्ट में बदलाव की सिफारिश की जाएगी। जिससे की जमीन पर कब्जा करने वाले पर तुरंत ही एफआइआर दर्ज कराई जा सकेगी। पुरानी तहसील स्थित वक्फ की जमीन के दस्तावेज तलब करते हुए कहा कि इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर संजय लॉगसन, शादाब खान, रेहान खान, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें