फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अपने माता-पिता की आज्ञा मानें: चिन्मयानंद बापू

Thu, 17 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural news - फोटो : demo
विज्ञापन
श्री राम कथा व्यास चिन्मयानंद बापू ने कहा कि प्रत्येक युवा अपने माता-पिता की आज्ञा को माने और उनकी सेवा करे। 
विज्ञापन

हीरोज ग्राउंड सीपरी में चल रहे श्री राम कथा में बुधवार को उन्होंने प्रवचन में कहा कि महाराज दशरथ ने आइना में देखा कि उनके बाल सफेद हो गए है, उन्होेंने गुरु वशिष्ठ से सलाह ली और प्रजा क ी सहमति से राम को राजा बनाने का निर्णय लिया। लेकिन मंथरा के भड़काने पर कैकई ने महाराज दशरथ से दो वरदानों को पूरा करवाकर भरत को राजगद्दी और राम को वनवास दिलाया। भगवान राम ने पिता के वचनों को पूरा करने वनवास जाने का निर्णय किया और माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या को छोड़कर वन चल दिए। प्रवचन अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, धर्मचंद्र दलमोत्रा, संतोष साहू, दिनेश जोशी, उदय सोनी, जगभान सिंह, मनोज जैन, कैलाश चेलानी, देव कुमार बाजपेई, राजदीप स्वामी, सत्यकाम पुरोहित, डा. बीके निरंजन, अंगद सिंह गुर्जर, चंद्रक ांत गुप्ता आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें