फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहकारी संघ के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sat, 01 Jul 2023 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार को सहकारी संघ खादी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें सदर विधायक ने सभापति, उपसभापति सहित समितियों के निदेशकों को शपथ दिलाई। विकास खंड सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी समेत अन्य अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद सहकारी संघ के नवनिर्वाचित सभापति मधु अंगरिया, उपसभापति राजू चौबे बौलारी, सीमा यादव, ममता श्रीवास, राजकुमारी, फूलसिंह, विनोद अगरिया, दिवाकर नाथ चतुर्वेदी, मानवेंद्र सिंह, रामप्रकाश लिटौरिया, ओमप्रकाश, करतार सिंह यादव को विधायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि संघ के माध्यम से किसानों को हित के लिए सभी पदाधिकारी मिलजुल कर कार्य करें। कार्यक्रम में संघ नीरज पटैरिया, मुकेश बबेले समेत दिवाकर नाथ चतुर्वेदी मौजूद रहे। अंत में सहकारी समिति के सचिव संजीव यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


-
कैप्सन - शपथ लेते सहकारी संघ के निर्वाचित पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें