फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब इमरजेंसी में नहीं भटकना पड़ेगा स्ट्रेचर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे 14 स्ट्रेचर के साथ तैनात रहेंगे कर्मी, स्ट्रेचर के लिए आधार या अन्य पहचान पत्र जमा करने होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्ट्रेचर के लिए गंभीर रोगियों के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तय किया है कि इमरजेंसी के सामने करीब 14 स्ट्रेचर रखी जाएंगी। इनकी 24 घंटे कर्मचारी निगरानी रखेगा। अब स्ट्रेचर परिजनों को तभी मिलेगी, जब आधार कार्ड आदि जमा करेंगे ताकि स्ट्रेचर इधर-उधर न जा पाएं।
अमर उजाला ने 20 जुलाई को स्ट्रेचर न मिलने की वजह से गंभीर रूप से घायल महिला को गोद में उठाकर ले जाने और कई खामियों को उजागर करते हुए खबर प्रकाशित की थी। इस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने सोमवार को बैठक की। मेडिकल कॉलेज में 86 सीसीटीवी लगे हैं। इनमें से अधिकतर खराब पड़े हैं। इसे लेकर प्राचार्य ने आदेश दिए हैं कि तत्काल सभी कैमरों को चालू कराया जाए। इमरजेंसी और वार्डों के आसपास अतिरिक्त 30 कैमरे लगाए जाएं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर सभी कैमरों को चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0-वर्जन
इमरजेंसी के पास 14 स्ट्रेचर चेन से बांधकर रखी जाएंगी। इनकी निगरानी के लिए 24 घंटे एक कर्मी रहेगा, जो तीमारदारों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र जमा कराने पर ही स्ट्रेचर देगा। जब स्ट्रेचर लौटकर आएगी, तभी पहचान पत्र लौटाया जाएगा। कॉलेज परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सही कराए जा रहे हैं। 30 अतिरिक्त कैमरों को भी एक सप्ताह में लगवा दिया जाएगा। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें