फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब दूज पर जाने वालों की उमड़ी ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पांच दिन से झांसी होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली को जाने वालीं ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हैरान करने वाली थी। इसके बाद सोमवार को यह भीड़ छट गई। लेकिन, एक दिन के अंतराल के बाद अब दूज पर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में दिखाई देने लगी है। सोमवार की रात को दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ रही।

दूज पर कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा और दिल्ली को जाने वाले यात्रियों की भीड़ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रेनों में देखने को मिली। इसमें दिल्ली को जाने वाली गोवा एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। इन ट्रेन के एसी-3 और स्लीपर कोच बराबर दिखाई दिए। वेटिंग टिकट वाले यात्री भी सवार हो गए। ऐसे में असुविधा झेल रहे यात्रियों ने रेलवे से शिकायत भी की लेकिन, तबतक ट्रेन झांसी स्टेशन छोड़ चुकी थीं। इसको लेकर जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनों में अनाधिकृत यात्रियों को पकड़ने के लिए टीटीई तैनात हैं और शिकायत मिलते ही यात्रियों की मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 ये बोले यात्री
साक्षी श्री रमा ने शिकायत करते हुए कहा कि उनका पूरा कोच अनाधिकृत यात्रियों से भर गया। स्लीपर कोच की हालत जनरल जैसी हो गई है। जिसके बाद आरपीएफ को उनकी मदद के लिए कहा गया।

संदीप वर्मा नाम के यात्री ने कहा कि वह भीड़ के कारण अपनी सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने पूरी यात्रा दो कोच के बीच में खड़े होकर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें