फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बागेश्वरधाम के लिए अब खजुराहो होकर नहीं जाएगी ट्रेन

Sun, 21 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महोबा-खजुराहो रेलखंड में यात्री सुविधा को देखते हुए नए बाईपास का निर्माण किया गया है। हॉल्ट स्टेशन राजनगर को नए स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दूरियागंज बागेश्वरधाम जाने वाली गाड़ियों को खजुराहो होकर नहीं जाना होगा। बागेश्वरधाम जाने वाले यात्रियों को खजुराहो जाने वाली गाड़ियों में सवार होना होता था। खजुराहो पहुंचने के बाद इंजन बदलकर गाड़ी वहां तक जाती थी। अब रेलवे ने राजनगर हॉल्ट स्टेशन से दूरियागंज के लिए बाईपास लाइन (कॉड-लाइन) का निर्माण कराया है। इससे वह सीधे राजनगर से दूरियागंज पहुंच सकेंगे। इसकी मदद से से इंजन बदलने में लगने वाले समय में करीब 30-45 मिनट की बचत होगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इस कारण राजनगर को नए स्टेशन के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें