फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब कम समय में पूरा होगा लखनऊ का सफर, आज से दौड़ेंगी दो राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिवहन निगम (रोडवेज) की राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का संचालन आज से शुरू हो गया है। यात्री सामान्य बसों में लगने वाले समय से एक घंटे पहले ही राजधानी लखनऊ पहुंच जाएंगे। इसके लिए रोडवेज की साधारण बसों में लगने वाले किराए से दस फीसदी ज्यादा चुकाना पड़ेगा। शासन के दिशा-निर्देश पर निगम ने संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

यह राजधानी एक्सप्रेस बस झांसी से लखनऊ जाएगी फिर वहां से अयोध्या पहुंचेगी। इसमें सामान्य बस सेवा की तुलना में 20 प्रतिशत समय कम हो जाएगा। इस सेवा के लिए फूड प्लाजा निर्धारित किया गया है, जहां बसों का रुकना अनिवार्य होगा। प्लाजा में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।
रास्ते में नाश्ता और खाना भी कर सकेंगे ऑर्डर
यात्री रास्ते में नाश्ता और खाने का ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए बस के अंदर फूड प्लाजा का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। इस बस की सभी सीटें आरामदायक होंगी। यात्री काउंटर के अलावा ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकेंगे। किराया सामान्य से अधिकतम 10 प्रतिशत अधिक लगेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा के संचालन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। लखनऊ आवागमन करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। दो बसों का पांच मार्च से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें