फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 22 को झांसी आ सकते राहुल, दतिया जिले से एमपी में होंगे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब 22 फरवरी को झांसी आ सकते हैं। वह मोंठ, चिरगांव होते हुए मेडिकल तिराहा से शहर का रुख करेंगे। बीकेडी चौराहा या फिर पाल कॉलोनी के पास लोगों को संबोधित कर सकते हैं। झांसी से दतिया होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में राहुल दाखिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव हो गया है। अब ये यात्रा बुंदेलखंड होकर गुजरेगी। बताया गया कि पहले राहुल का 21 फरवरी को झांसी आना प्रस्तावित था। मगर 21 की रात को राहुल गांधी उरई के बड़ागांव में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इसके अगले दिन 22 फरवरी को वह मोंठ, चिरगांव में यात्रा निकालते हुए लोगों के बीच अपनी बात भी रख सकते हैं। फिर मेडिकल तिराहा से महानगर में प्रवेश कर जाएंगे। रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी, जेल चौराहा, इलाइट होते हुए बीकेडी, ग्वालियर रोड पहुंचेंगे। रविवार को यूपी के सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राहुल राय, बलवान सिंह यादव, प्रिंस कटियार, दीपक शिवहरे आदि ने राहुल गांधी के प्रस्तावित रूट का जायजा लिया। बताया गया कि महानगर में राहुल बीकेडी चौराहा या फिर पाल कॉलोनी में भीड़ को संबोधित कर सकते हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी रहेंगे। यहां से चिरुला बॉर्डर पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को झंडा सौंपेंगे। फिर राहुल की यात्रा मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें