फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब सुरक्षित रखा जाएगा मां का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आज से बनना शुरू होगी लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, जुलाई के प्रथम सप्ताह तक हो जाएगी आरंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (स्तनपान प्रबंधन केंद्र) मंगलवार से बनना शुरू होगी, जो जुलाई के पहले सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर देगी। इसके लिए जरूरी अत्याधुनिक उपकरण आ गए हैं, जिनमें मां का दूध सुरक्षित रखा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (निक्कू) में एक माह तक के शिशु भर्ती होते हैं, जिनमें 10 दिन तक के ज्यादातर होते हैं। कुछ शिशु पीलिया तो कुछ बुखार या वजन कम के होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध प्रथम टीका होता है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शिशुओं को एक से दो घंटे के अंतराल में मां के दूध की जरूरत होती है, मगर भर्ती शिशु को हर समय मां दूध नहीं पिला पाती हैं। चूंकि एसएनसीयू संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए ज्यादा आवागमन नहीं करने दिया जाता है। ऐसे में शिशुओं को डब्बा बंद दूध पिलाना पड़ता है। इस समस्या का निदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज मंगलवार से लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट बनवाने जा रहा है, जिसके लिए अत्याधुनिक पंपिंग मशीन, डीप फ्रीजर, बोतल आदि आ गए हैं। इसमें शिशु की मां का दूध सुरक्षित रखा जाएगा ताकि समय-समय पर भर्ती बच्चे को संक्रमण से बचाते हुए मां का दूध पिलाया जा सके।
विज्ञापन

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट मंगलवार से बनना शुरू होगी, जो जुलाई के पहले सप्ताह में आरंभ हो जाएगी। यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें आ गई हैं जिसमें मां का दूध सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बनने से भर्ती शिशु को समय-समय पर दूध पिलाया जा सकेगा, जो उनके लिए काफी हितकारी होगा।
विज्ञापन


0- मदर मिल्क बैंक जल्द बनाई जाएगी
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जल्द मदर मिल्क बैंक बनेगी, जिसमें कोई भी मां बीमार शिशुओं के लिए अपने दूध का दान कर सकेगी। प्रत्येक मां का दूध जांच के बाद ही सुरक्षित रखकर पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें