फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से अब झांसी भी जुड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से अभी तक बुंदेलखंड के पांच जिले जुड़े हुए हैं। अब इससे झांसी को जोड़ा जाएगा। इसके लिए उप्र एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए स्थानीय प्रशासन से तीन स्थानों के विकल्प मांगे गए हैं। इनमें से एक के जरिये झांसी को एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

चित्रकूट से इटावा तक 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 16 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। इससे बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर व जालौन जनपद सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। झांसी को भी इस मार्ग से जोड़े जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। यूपीडा ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से झांसी जनपद को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए तीन स्थानों को वरीयता क्रम में चिह्नित करते हुए प्रस्ताव मांगा है। इन स्थानों का यूपीडा की ओर से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद झांसी को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे झांसी को दिल्ली और लखनऊ से जुड़ाव का एक और नया रास्ता मिल जाएगा।
डिफेंस कॉरिडोर का काम तेजी पकड़ेगा
झांसी। झांसी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाने से डिफेंस कॉरिडोर के काम के तेजी पकड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। डिफेंस कॉरिडोर गरौठा तहसील में विकसित किया जा रहा है। गरौठा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे नजदीक है। ऐसे में गरौठा क्षेत्र को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे झांसी के जुड़ जाने से यहां तेजी से विकास होगा। खासतौर पर डिफेंस कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें