फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब गर्मियों में हरी सब्जियां उगा सकेंगे बुंदेलखंड के किसान

Thu, 25 Jan 2024 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि ने बुंदेलखंड के किसानों को सब्जियों की पैदावार से लाभ दिलाने के लिए आधुनिक पॉली हाउस विकसित किया है। इसमें बेमौसम सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। यहां से तैयार पौध लेकर किसान गर्मियों में भी हरी सब्जी की पैदावार कर सकेंगे। खास बात है कि पॉली हाउस में सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे मौसम के अनुकूल तापमान निर्धारित कर सब्जियों को तैयार किया जा रहा है।
गर्मियों में हरी सब्जियों के नाम पर बाजार में कद्दू, लौकी, तोरई, बैंगन और हरी प्याज ही दिखाई पड़ती है। झांसी में दिल्ली, कानपुर और मुंबई की मंडियों से इस मौसम में पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, मैथी, शिमला मिर्च, खीरा, गाजर जैसी सब्जियां आती हैं। इनकी मांग भले ही कम रहती है, लेकिन दाम आसमान छूते हैं। गर्मियों में बेमौसम की सब्जियों की पैदावार करने के लिए केंद्रीय कृषि विवि ने अपने यहां पॉली हाउस तैयार किया है।
विज्ञापन

जो सब्जियां बुंदेलखंड में गर्मी के अंत तक आती हैं। उन्हीं सब्जियों को समय से पहले पैदा करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने पॉली हाउस में उनकी पौध को विकसित कर लिया है। इसमें चेरी टमाटर, शिमला मिर्च, बीज रहित खीरा, गाजर समेत कई सब्जियां शामिल हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि गर्मी के दिनों में जो सब्जियां बाहर से आती हैं, वह बुंदेलखंड में ही उग सकेंगी। इसके लिए उन्होंने अभी से उनकी पौध विकसित कर ली है। बताया कि सर्दी का सीजन समाप्त होने के बाद किसान देर से हरी सब्जियां बोते हैं, ऐसे में उनकी पैदावार पिछड़ जाती है। लेकिन, पॉली हाउस से पौधे लेकर किसान समय पर बुवाई कर पाएंगे। इससे गर्मी के दिनों में उन्हें अच्छी सब्जियां मिलेंगी। उन्होंने बताया कि हमने पॉली हाउस में ऐसे सेंसर लगाए हैं, जो तापमान बढ़ने पर ऑटोमेटिक ठंडी हवाएं चलाने लगते हैं। इसके साथ ही यहां शेड में ऊपर लगाए गए फव्वारे भी चला देते हैं।

एक एकड़ में होगी एक हजार क्विंटल पैदावार
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि किसान अपने खेेत पर यदि एक एकड़ में साधारण पॉली हाउस बनाकर उस पर थोड़ी मेहनत कर लेते हैं तो वह गर्मी के सीजन में एक हजार क्विंटल सब्जी पैदा कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह होती है कि ऊपर बेलदार सब्जियां लगा सकते हैं और नीचे गोभी, पालक, शिमला मिर्च, धनिया जैसी सब्जियां भी उगा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
पॉली हाउस में बेमौसम सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को ऑफ सीजन में हरी सब्जियों के अच्छे दाम दिलाना है। पहले से तैयार पौध को किसान समय पर रोप कर सीजन में उसकी पैदावार ले पाएंगे।
डॉ. अशोक कुमार सिंह, कुलपति, केंद्रीय कृषि विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें