फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 133 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पहुंचेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के 133 आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द ही विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 13.30 का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। तीन से चार माह में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जिले में 1379 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा लगातार आंगनबाड़ियों की स्थिति को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 1 सितंबर से पोषण माह शुरू हुआ है। जिसमें कई लक्ष्यों के तहत काम किए जाएंगे। जिले की 1379 आंगनबाड़ियोें में से लगभग 133 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिनमें अब तक विद्युतीकरण तक नहीं हो पाया है। जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों और आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले में करीब 700 आंगनबाड़ियां बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों के परिसर में ही हैं। इनमें से कई स्थानों पर स्कूल में विद्युत कनेक्शन है लेकिन आंगनबाड़ी में विद्युत कनेक्शन नहीं।
शासन ने इन 133 केंद्रों पर विद्युतीकरण के लिए 13.30 लाख का बजट पारित किया है। विभाग की माने तो एक आंगनबाड़ी में विद्युत कनेक्शन के लिए 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

शेष रह गए आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण का काम जल्द ही पूरा कराया जाएगा। विद्युतीकरण के लिए जिले को बजट मिल चुका है। - नरेंद्र सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें