फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जल भराव होने पर ठेकेदार को नोटिस, अवर अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोछाभांवर की मुख्य सड़क से चार्जिंग स्टेशन की ओर जाने वाली नवनिर्मित सड़क पर जल भराव होने पर नगर निगम द्वारा ठेकेदार को नोटिस के साथ ही अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा कोछाभांवर में चार्जिंग स्टेशन के पास सड़क का निर्माण कराया गया था। मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं होने पर जल भराव की समस्या पैदा हो गई थी। जिसकी शिकायतें नगर निगम के अफसरों से की गई थी। शिकायतों की सत्यता जानने के लिए नगर आयुक्त ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया तो सड़क पर कई जगह पर जल भराव था। कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया की नवनिर्मित सड़क पर जल भराव होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें