फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिटनेस नहीं कराने पर 180 स्कूली वाहनों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं करने पर संभागीय परिवहन विभाग ने 180 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह की समय सीमा तय की है। तय समय सीमा के भीतर फिटनेस नहीं करने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में साढ़े चार सौ से अधिक स्कूली वाहनों का संचालन होता है। परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक बिना फिटनेस कराए वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। वाहनों की फिटनेस के दौरान परिवहन के कर्मचारी वाहन के ब्रेक, हैडलाइट, बैकलाइट, धुआं सहित आंतरिक और भीतरी स्थिति का जायजा लेते हैं। फिटनेस के मानक पूरे करने वाले वाहनों को ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। परिवहन विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही वाहन को सड़क पर चलाने का नियम है। लेकिन जिले के 180 वाहन स्वामियों ने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों को लेकर विभाग काफी संवेदनशील रहता है। स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर 180 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सप्ताह भर के भीतर फिटनेस नहीं कराने पर अभियान चलाकर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें