फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अप्रैल में नहीं फुंका एक भी ट्रांसफाॅर्मर, 50 जगहों पर केबल में आई खराबी

Tue, 30 Apr 2024 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग ने महानगर के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते अप्रैल में विद्युत भार बढ़ने के बाद भी एक भी ट्रांसफॉर्मर नहीं फुंका है। हालांकि 50 से अधिक स्थानों पर केबल में खराबी आई है। शहरी क्षेत्र का विद्युत भार 275 एमवीए है। विद्युत आपूर्ति के लिए शहर में 1724 ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि अधिकांश ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। जिसके चलते अप्रैल माह में एक भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं फुंका है। हालांकि केबल में कई जगहों पर खराबी आई है। अब किसी भी क्षेत्र का ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर संबधित एसडीओ और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें