झांसी के इलाइट चौराहा से चित्रा मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर नुमाइश ग्राउंड के पास से खानाबदोश परिवार के लोगों को हटाने पर हंगामा हो गया। गुस्साई महिलाओं समेत अन्य लोगों ने राहगीरों को पीटना शुरू कर दिया। इससे चित्रा मार्ग पर जाम लग गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटाया।