फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोई बात नहीं शैली...अगली बार खत्म होगी चार कदम की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ओलंपिक गेम्स के लिए हुए ट्रायल में एथलीट शैली सिंह मात्र चार अंकों से चूक गईं। लंबी कूद में भारत का चेहरा रहीं शैली के एक जंप को अयोग्य घोषित किए जाने से वह ओलंपिक में प्रवेश नहीं कर सकीं। लेकिन, खेल प्रेमी उनके इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं और कह रहे हैं कोई बात नहीं शैली...अगली बार जरूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए यूरोप के विभिन्न शहरों में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। लंबी कूद में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए झांसी की एथलीट शैली सिंह ने भी ट्रायल में प्रतिभाग किया था। ट्रायल के प्रत्येक राउंड में शैली सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ती जा रही थीं। उनके प्रदर्शन से देश के सभी एथलीट व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल था। लेकिन, ट्रायल के दौरान शैली के एक जंप को आयोजकों ने अयोग्य घोषित कर दिया। इसके चलते वह ट्रायल में 36 अंक ही हासिल कर सकीं, जबकि ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए उन्हें 40 अंकों की आवश्यकता थी। जिला एथलीट संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान ने बताया कि शैली का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। लेकिन, एक जंप अयोग्य घोषित होने पर वह ओलंपिक में प्रवेश करने से चूक गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें