फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संगठित रहने पर कोई भी परास्त नहीं कर सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन मंदिर की धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव शस्त्र पूजन के साथ मनाया।
मुख्य अतिथि सह विभाग कार्यवाह झांसी विभाग शशिकांत ने कहा कि एक सशक्त समाज के लिए शक्ति की आवश्यकता है और यह शक्ति व्यक्ति एवं समाज की सांगठनिक शक्ति है। जब सभी लोग एक विचार और एक भाव को लेकर आगे बढ़ेंगे तभी भारत अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त कर पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इसके आनुषांगिक इकाई विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। संगठित रहने पर हमें कोई भी शक्ति परास्त नहीं कर सकती। संचालक रमेश सोनी ने किया। नगर संघ चालक जितेंद्र वैद्य, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, मनीष श्रीवास्तव, विभाग कार्यकारिणी से सज्जन शर्मा, अमर सिंह, नगर कार्यवाह विवेक, विनोद शर्मा, विनोद चंदेल, गगन चतुर्वेदी, सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।⏶
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें