फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान पर दिव्यांगों को खड़े होने की जरूरत नहीं

Tue, 07 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रगान पर दिव्यांगों को खड़े होने की जरूरत नहीं - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिनेमाघर में राष्ट्रगान बजने के दौरान शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को खड़े रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करते हैं, वह राष्ट्रगान के दौरान व्हीलचेयर को गतिहीन रखेंगे तथा यथा संभव सजग स्थित में दिखेंगे। यदि बैसाखी का प्रयोग करते हैं तो सजग व गतिहीन रहेंगे, सुन सकने में अक्षम व्यक्ति यदि खड़े होने में सक्षम हैं तो खड़े हो जाएंगे। दृष्टिहीन व्यक्ति राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें