फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश का पानी जमा करने के लिए नौ चेकडैम और तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
2024 में 12 चेकडैम बनाने का लक्ष्य, पांच की सर्वे रिपोर्ट भेजी मुख्यालय
विज्ञापन

सात चेकडैम बनाने के लिए लघु सिंचाई विभाग की टीमें सर्वे करने में जुटीं

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश का पानी जमा करने के लिए गुरसराय और बबीना में नौ चेकडैम बनकर तैयार हो गए हैं। हर चेकडैम में पानी जमा होने की क्षमता करीब 18 हजार घन मीटर है। वहीं, लघु सिंचाई विभाग ने 12 और चेकडैम बनाने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। करीब पांच चेकडैम की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है और शेष के लिए सर्वे किया जा रहा है।
जिले में पेयजल किल्लत से जनता को राहत दिलाने के लिए शासन-प्रशासन हर स्तर पर जल संरक्षण के लिए काम कर रहा है। इसके चलते बारिश का पानी जमा करने के लिए जगह-जगह चेकडैम बनाए जा रहे हैं। इससे काफी हद तक पेयजल किल्लत खत्म होगी। लघु सिंचाई विभाग के अनुसार गुरसराय के गांव केदारसाई, सौनकपुरा, बरौठा, विदकई और बबीना के डगरवाह, बरौठा, अमरपुर, जिसौली व ढिकौली में चेकडैम बनकर तैयार हो गए हैं। जिनमें आगामी बरसात का पानी जमा होगा। वहीं, लघु सिंचाई विभाग ने वर्ष 2024 में 12 और चेकडैम बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इनके लिए गुरसराय, चिरगांव, मोंठ और मऊरानीपुर में सर्वे किया जा रहा है। करीब पांच चेकडैम की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के जेई सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में नौ चेकडैम बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें आगामी बारिश का पानी जमा होगा। प्रत्येक चेकडैम की क्षमता करीब 18 हजार घन मीटर है। उन्होंने बताया कि 12 चेकडैम बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। करीब पांच की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है और शेष का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें