फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ कस्तूरबा विद्यालयों में होगी इंटर तक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद के नौ कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राएं अब इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर सकेंगी। यहां पर 200 सीट का छात्रावास का भी निर्माण कराया गया है। हालांकि, इनमें पांच विद्यालय ऐसे हैं, जिनके नजदीक राजकीय इंटर कॉलेज या अनुमोदित विद्यालय हैं। ऐसे में यहां सिर्फ हॉस्टल निर्मित हुआ है। जनपद में लगभग 2004 से नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां छात्राओं को निशुल्क प्रवेश मिलता है। पूर्व में इन विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा आठ तक की ही कक्षाएं संचालित होती थीं। मगर बालिकाओं को कक्षा आठ के बाद प्रवेश के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके मद्देनजर केंद्र और प्रदेश सरकार ने इन विद्यालयों को कक्षा 12वीं तक उच्चीकृत कराया है।बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि विद्यालयों के परिसर में ही एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण हुआ है। इसमें विद्यालय में नामांकित विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए विज्ञान लैब का भी निर्माण किया गया है। ताकि, छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी सामग्री विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें