मोंठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान का दूसरा दिन रविवार को था। एसडीएम मोंठ आशीष कुमार सिंह ने बबीना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 9 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगे थे, जहां एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा प्रत्यक्ष रूप से फॉर्म-6 भरकर या इंटरनेट के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।