फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फंदे पर झूली नवविवाहिता, दो महीने पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव थाना इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और चार दिन पहले उसकी मायके से विदाई होनी थी। लेकिन, इससे पहले उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन आत्महत्या के कारण से अनजान हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चिरगांव के ग्राम छिरौना निवासी संतोष साहू की बेटी भारती (22) की शादी सात दिसंबर 2023 को चिरगांव के दीपक साहू से हुई थी। ताऊ लखन लाल साहू ने बताया कि दीपक कलक्ट्रेट में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। शादी के कुछ दिन बाद भारती ससुराल से मायके आ गई थी। 21 फरवरी को उसे दूसरी बार ससुराल जाना था। पहले वह इसके लिए राजी नहीं थी, परंतु परिवार के लोगों के समझाने पर वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी। पिता संतोष ने बताया कि शनिवार को भारती घर पर अकेली थी। छोटा बेटा घर लौटा तो भारती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से झांकने पर उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। पिता के मुताबिक भारती की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले में मोंठ सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें