फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नवागंतुक पुलिस कप्तान ने की केदारेश्वर में पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। जिले के पुलिस महकमे की कमान संभालने के बाद नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मऊरानीपुर के रौनी गांव स्थित प्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था कायम करना और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी। अपराधी अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं और सामान्य जीवन जिएं, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें