फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बालू प्रकरण में नया मोड़, वीडियो में डंपर से बालू उठवाता दिख रहा प्रवर्तन दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव गेट बाहर से निर्माणाधीन भवन के सामने से पिछले महीने नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा बालू उठवाने के विवाद में नया मोड़ आ गया है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवर्तन दस्ता डंपर से बालू उठवाता दिख रहा है। क्षेत्रीय पार्षद ने ये वीडियो जारी करके नगर आयुक्त से कार्रवाई करने की मांग की है।
बड़ागांव गेट मुक्तिधाम के पास देवेश शिवहरे का मकान बन रहा है। देवेश का कहना है कि 21 जनवरी को उनके घर के सामने से पांच डंपर बालू नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता उठा लाया था। पिछले एक महीने से नगर निगम के चक्कर काटने के बाद भी कोई ये बताने को तैयार नहीं है कि बालू कहां है। अपर नगर आयुक्त ने जब पत्र लिखकर प्रवर्तन दस्ते से बालू के बारे में पूछा तो उन्होंने बालू उठाकर लाने की बात से साफ इंकार कर दिया। मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाहा ने एक वीडियो जारी किया है। कहा है कि ये वीडियो उसी दिन का है, जब निगम दस्ता बालू उठाने गया था। वीडियो में नगर निगम निगम का डंपर, जेसीबी और प्रवर्तन दल का स्टाफ भी दिखाई दे रहा है। आरोप लगाया कि उठाई गई इस बालू का स्टोर विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं है। लगता है कि दस्ते ने बालू बेच दी है। अगर 24 घंटे के अंदर इस विषय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 29 फरवरी को वह नगर निगम में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
वीडियो की जांच करवाकर पता लगाया जाएगा कि ये किस जगह का है। प्रवर्तन दस्ता ने तो लिखकर दिया है कि पार्षद जहां से बालू उठवाने का आरोप लगा रहे हैं, वहां से बालू लेकर नहीं आए हैं। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें