फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्राम गुढ़ा में हुआ नई विद्युत लाइन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। विधायक निधि के तहत तपोभूमि झारखंड धाम गुढ़ा में 2 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का नवीनीकरण किया जाना है। जिसका उद्घाटन गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर गरौठा विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। जिन गांव में विद्युत जैसी समस्या है, उसको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। केंद्र एवं राज्य की सरकारें बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को विकास कार्य में आगे ले जाने के लिए वचनवद्ध हैं। गरौठा विधानसभा के गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर तेजी से काम किया है। इस मौके पर आशुतोष पाठक, अरविंद्र बुंदेला, रब्बू बुंदेला, सलीम, अनूप कुमार पाठक, राजेश पाठक, मज्जू सोनी, भागचंद, ब्रजेश श्रीवास, रवि चौधरी, लाला पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें