फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नगर आयुक्त आज ग्रहण करेंगे कार्यभार

विज्ञापन
नए नगर आयुक्त अवनीश राय। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नए नगर आयुक्त अवनीश राय शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसे लेकर नगर निगम में बृहस्पतिवार को तैयारियां चलती रहीं। वहीं नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह बृहस्पतिवार को कार्यमुक्त हो गए। इस दौरान निगम अधिकारियों ने उनको विदाई दी। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। कुछ पार्षदों ने भी आवास पर पहुंचकर नगर आयुक्त को विदाई दी। वहीं श्रावस्ती से सीडीओ के पद से आ रहे नए नगर आयुक्त अवनीश राय शुक्रवार को नगर निगम पहुंचेंगे। 2014 बैच के आईएएस अफसर अवनीश राय मूलत: गाजीपुर के निवासी हैं। वह अयोध्या में एसडीएम और श्रावस्ती में सीडीओ रहे हैं। नए नगर आयुक्त के आगमन को लेकर नगर निगम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें झांसी को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें