फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान लोगों को कतई न दें अपनी निजी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला की ओर से दि वुड्स हैरिटेज स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें साइबर एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करें और इस पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में डीएसपी धर्मराज यादव ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके युवाओं को फंसाया जा रहा है। इससे बचने के लिए सोशल मीडिया पर अपना टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर करें। वहीं, साइबर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह से विद्यार्थियों ने पूछा कि यदि व्हाट्स एप मेसेज आ रहे हों, फ्रॉड टेक्सट मेसेज आ रहे हाें या फिर कोई जान पहचान का ही मेसेज कर रहा हो तो क्या किया जाए। कशिश ने पूछा कि ऑनलाइन जॉब साइट पर जॉब के लिए कॉल आए और वो पैसे मांगे तो क्या करें। जिस पर उनको बताया गया कि सबसे पहले ऐसी किसी भी स्थिति में अपने परिवार या शिक्षक को सूचित करें। कोई जवाब देने से अच्छा उसको स्पाम मैसेज में मार्क कर दें। यदि कोई पैसे मांगे तो किसी प्रकार का लेनदेन न करते हुए उसे फ्राड कॉल में डाल दें। इस तरह के किसी भी कॉल, मेसेज को तुरंत ब्लॉक या स्पैम मार्क करें।
कार्यक्रम में कांस्टेबल सचिन तिवारी, शरद कुमार, ज्योत्सना, चेयरमैन नीरज खत्री, डायरेक्टर तबरेज खान, उप प्रधानाचार्या कावेरी मोइत्रा, हर्षिता झा, नितिन अरोरा, अर्चना श्रीवास्तव, स्टालिन जेम्स, प्रीति श्रीवास्तव समेत विद्यार्थी अलियाना, नमन, याशिका, पाखी, संस्कृति समेत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें